{"_id":"ba1b2e4ec9ce65da00eecf992fda02d1","slug":"notice-to-nine-people-on-illegal-tubewells","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ट्यूबवेल पर नौ लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ट्यूबवेल पर नौ लोगों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन की अनुमति के बगैर अवैध रूप से ट्यूबवेल चलाने वाले नौ लोगों को नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया गया है। जवाब से संतुष्ट न होने पर उनको उखाड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
निगम की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों पर भी सख्ती शुरू हो गई है। अब उन्हें हटाया जाएगा। यह जानकारी निगम की संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मास्टर प्लान: बदलने वाली है आपके फरीदाबाद की तस्वीर
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा यह मामला सामने लाया गया है कि कृष्णधाम मंदिर रोड, गुड़गांव रोड और बड़खल गांव में लोग अवैध तरीके से ट्यूबवेल लगाकर पानी का कारोबार कर रहे हैं। इसकी जांच करके नौ लोगों को नोटिस भेजकर निगम मुख्यालय तलब किया गया है।
उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को नंबर एक मार्केट से अतिक्रमण, 21 जुलाई को एनएच-3 आउटर रोड पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार, 22 को डबुआ सब्जीमंडी के साप्ताहिक बाजार और 25 जुलाई को फतेहपुर चंदीला में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को हटाया जाएगा।