फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notice to Government for destruction of farm house

फार्म हाउस तोड़ने पर सरकार से मांगे 10 करोड़

Tue, 15 Apr 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to Government for destruction of farm house

दिल्ली हाईकोर्ट ने नजफगढ़ के मसूदाबाद गांव में एक फार्म हाउस में तोड़फोड़ करने के मामले में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), केंद्र व दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एसएस दहिया ने डीडीए पर गैरकानूनी रूप से तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ ने सभी पक्षों को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न याचिका स्वीकार कर ली जाए। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
विज्ञापन


दहिया के वकील एससी सिंघल ने अदालत को बताया कि नजफगढ़ के मसूदाबाद गांव में उनके मुवक्किल का फार्म हाउस है। फार्म हाउस में उन्होंने नगर निगम से नक्शा पास करा कर आवासीय बिल्डिंग बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटी की शादी को लेकर परेशान मां ने किया सुसाइड

उन्होंने वर्ष 1973 में इमारत का निर्माण किया था, जिसका पूरा प्लान नगर निगम व सरकार द्वारा स्वीकृत है। डीडीए ने उस इलाके में एक फर्जी सर्वे कराया और क्षेत्र में 100 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना तैयार की।

डीडीए अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत कर सड़क को उस जगह से प्रस्तावित कर दिया, जहां पर फार्म हाउस बने हैं। वकील सिंघल ने कहा कि फर्जी सर्वे के आधार पर केंद्र व दिल्ली सरकार ने भी इसे मंजूरी देते हुए जमीन के अधिग्रहण का नोटिस जारी कर दिया।


दहिया ने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, डीडीए ने जमीन पर कब्जा करने के लिए फार्म हाउस की बिल्डिंग को तोड़ दिया।

उनके मुवक्किल को वहां से सामान तक नहीं निकालने दिया गया, जिससे उन्हें 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि वो अधिग्रहण के नोटिस को रद्द कर उन्हें डीडीए से 10 करोड़ रुपये मुआवजा दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed