फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Not getting refund even after cab booking is canceled

कैब की बुकिंग निरस्त होने पर भी नहीं मिल रहा रिफंड, संचालकों की मनमानी से पैसेंजर परेशान

Tue, 15 Oct 2019 03:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Oct 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
Not getting refund even after cab booking is canceled
ola cab - फोटो : फाइल फोटो

सिटी टैक्सी स्कीम-2017 के लागू न होने की वजह से कैब में सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को रोजाना परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ओला, उबर या अन्य कंपनी की कैब की बुकिंग के लिए अलग-अलग रेट और रिफंड मिलने में आनाकानी की वजह से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि नियत समय पर कैब के नहीं पहुंचने पर निरस्त बुकिंग के बावजूद अगली बार सवारी करने पर यह राशि काट ली जाती है। ऐसे में रिफंड के लिए भी लोगों को कई चक्कर काटने पड़ते हैं। त्योहार के दौरान कई बार कैब की अधिक मांग होती है और मनमानी रेट वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पालम निवासी पुष्पेंद्र ने अपने घर से कनॉट प्लेस के लिए कैब की बुकिंग करवाई, मगर देरी होने पर बुकिंग निरस्त होने के बाद भी राशि नहीं लौटाई गई। पुष्पेन्द्र ने जब इस मामले की शिकायत कंपनी के नंबर पर की तो काफी मशक्कत के बाद राशि लौटाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कैब संचालकों की मनमानी से पैसेंजर परेशान

दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट एंड ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि कैब सेवाओं के लिए अब तक सरकार ने सिटी टैक्सी स्कीम-2017 लागू नहीं किया। इस वजह से निजी कैब संचालन करने वाली कंपनियों की मनमानी चल रही है। न तो रेट पर किसी की निगरानी है और न ही रिफंड या जुर्माने पर किसी एजेंसी का नियंत्रण है, नतीजतन इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed