{"_id":"3ecfb8dcb4212994535b75c503ce2384","slug":"not-get-special-thing-say-not-to-do-wedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक खास चीज नहीं दी तो बारात लाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक खास चीज नहीं दी तो बारात लाने से किया इंकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 13 May 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया। समझा-बुझा कर हार मानने के बाद कन्या पक्ष ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
तिगांव थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी सराय खलील सदर बाजार नई दिल्ली निवासी आरिफ से तय की थी।
शादी की तारीख करीब आने पर दूल्हे को शेरवानी दिलाने के लिए बुलाया गया तो उसने स्कॉरपियो की मांग की। कन्यापक्ष ने इसमें असमर्थता जताई तो आरिफ ने बारात लाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे ने गाड़ी के अलावा पांच लाख रुपये की मांग करते हुए 10 अप्रैल तक दोनों चीजें न मिलने पर बारात नहीं लाने की धमकी दी।
विज्ञापन
लड़की पक्ष ने बुधवार को दूल्हे को समझाने का प्रयास किया तो उसने बारात लाने और निकाह करने से ही इनकार कर दिया। एसएचओ तिगांव राजदीप ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन