फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North railway security helpline suffers

'आपने गलत नंबर डॉयल किया है'

Wed, 26 Feb 2014 03:17 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Feb 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
North railway security helpline suffers
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लेकिन हेल्पलाइन नंबर फिलहाल काम नहीं कर रहा
विज्ञापन
है।

जबकि रेलवे अधिकारियों ने दावा किया था कि मंगलवार से हेल्पलाइन नंबर 1322 काम करने लगेगा। जब इस नंबर मिलाया गया तो घोषणा सुनाई दी गई कि आपने गलत नंबर डायल किया है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रेलवे स्टेशन या ट्रेन में किसी तरह की दुर्घटना, चोरी, उत्पीड़न से परेशान यात्री 1322 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पढ़ें: इमरजेंसी हेल्पलाइन पर ये कैसी शिकायत कर रही हैं महिलाएं?
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर रेलवे के सभी क्षेत्राधिकार में कार्य करने वाली यह हेल्पलाइन सुविधा डिविजनल मॉडल पर काम करेगी। बेसिक फोन और मोबाइल दोनों के ही उपभोक्ता इस पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लोकेशन के आधार पर इसकी शिकायत संबंधित मंडल नियंत्रक तक पहुंच जाएगी।

उत्तर रेलवे के पांचों मंडल अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद, दिल्ली और लखनऊ के 731 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

पढ़ें: एजेंट की जालसाजी से बचना है तो करें कॉल

रेलवे सिग्नल और टेलीकॉम विभाग ने हेल्प लाइन के सुचारु संचालन के लिए उत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली जैसे राज्यों से संबंधित बीएसएनएल व अन्य दूरसंचार सेवा देने वालों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed