केजरीवाल की महत्वकांक्षी योजना पर लगा ब्रेक, NDMC का जगह देने से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा ने दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना का विस्तार करने की योजना पर ब्रेक लगाने का काम शुरू कर दिया।
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए जगह मांगी थी, लेकिन निगम की स्थायी समिति ने जगह देने से मना कर दिया, हालांकि नगर निगम के अधिकारी जगह देने के लिए तैयार थे।
दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों मोहल्ला क्लीनिक योजना का विस्तार करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम से सहयोग मांगा था। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने सर्वप्रथम 32 स्थानों पर मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिए जगह मांगी थी।
स्थायी समिति ने प्रस्ताव को नकार दिया
इसका प्रस्ताव नगर निगम के अधिकारियों ने स्थायी समिति के समक्ष रखा, लेकिन स्थायी समिति ने प्रस्ताव को नकार दिया। समिति ने स्पष्ट कहा कि दिल्ली सरकार अपनी योजनाओं को अपने स्तर पर चलाए, क्योंकि वह नगर निगम को किसी भी स्तर पर सहयोग नहीं करती है।
दिल्ली सरकार वर्ष 2004 से नगर निगम को विभिन्न मदों में पूरा फंड नहीं दे रही है। इस कारण नगर निगम ने मदद से इनकार कर दिया। इससे पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने मोहल्ला क्लीनिकों के लिए स्टाफ उपलब्ध कराने से मना किया था।
दिल्ली सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक योजना की शुरुआत में नगर निगम से चिकित्सा स्टाफ मांगा था। निगम के अधिकारियों ने कुछ मोहल्ला क्लीनिक में स्टाफ भेज दिया था, लेकिन स्थायी समिति ने उन्हें वापस बुला लिया था।