{"_id":"c38dd6245a80ffaa749c67ac58d769a0","slug":"nooh-won-the-mewat-cricket-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर झिरका को हरा नूंह मेवात क्रिकेट कप चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर झिरका को हरा नूंह मेवात क्रिकेट कप चैंपियन
अमर उजाला, मेवात
Updated Thu, 20 Feb 2014 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनगवां के बिजली बोर्ड ग्राऊंड में पिछले दस दिनों से चल रहे मेवात क्रिकेट कप टूर्नामेंट में नूंह की टीम ने फिरोजपुर झिरका को 100 रन से हराकर मेवात क्रिकेट कप पर कब्जा जमा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ी मेवात क्रिकेट टीम के लिए चुने गए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का आयोजन हरियाणा खेल परिषद व मेवात युवा कांग्रेस ने मिलकर कराया। टूर्नामंट में तौफिक अहमद ने सबसे ज्यादा 223 रन बनाकर मैन ऑफ दी सीरीज रहे। जबकि फाईनल मैच में 20 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले मोहद यूसुफ मैन ऑफ दी मैच बने। वहीं सलीम खुर्शीद ने सीरीज में 201 रण बनाए। फाईनल मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
बुधवार को फिरोजपुर झिरका और नूंह खंड की टीम के बीच फाईनल मैच हुआ। नूंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। नूंह की तरफ से तौफीक अहमद ने कप्तानी पारी खेलते हुए 67 रन जोड़ें। इजहार आलम ने 63 रन बनाए। इजहार आलम ने भी 5 चौके और 6 छक्के लगाए। तौफीक ने 67 रन में 6 चौके व 6 छक्के जड़ें। वहीं चौथे विकेट की सांझेदारी में इजहार आलम और अकरम खान ने 90 रन जोड़कर टीम को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फिरोजपुर झिरका की टीम शुरूआत सही नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर एक ओपनर आउट हो गया। उसके बाद तो मानो विकटों में पतझड़ ही लग गया। स्कोर बोर्ड को तेज गति देने के चक्कर में फिरोजपुर झिरका की टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी आल आउट हो गए।
आखिरकार मात्र 110 रन के स्कोर पर फिरोजपुर झिरका की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सलीम खुर्शीद ने बेहतरीन 40 रन बनाए। इस टूर्नामेंट में नूंह की टीम ने फाईनल मैच को 106 रनों के भारी अंतर से जीत कर मेवात क्रिकेट कप पर कब्जा कर लिया।