Lok Sabha Elections 2024: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया समाप्त, चुनाव लड़ेंगे सभी 15 प्रत्याशी
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया को पूरी हो गई। सीट पर 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। सीट पर 15 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। आखिरी दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अफसर ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। चुनाव चिह्न के साथ अब प्रत्याशी प्रचार प्रसार कर सकेंगे।
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
जांच में 19 नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। बाकी 15 प्रत्याशियों के पास सोमवार को नाम वापस लेने का मौका था, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। इसके बाद रिटर्निंग अफसर व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद ही प्रत्याशियों ने उनका प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
प्रत्याशी सोशल मीडिया पर अपना चुनाव चिह्न के साथ पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, अफसरों ने बताया कि अब सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। पहली बार 12 अप्रैल, दूसरी बार 18 और तीसरी बार 24 अप्रैल को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। कलेक्ट्रेट के सभागार में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच लेखा जोखा दे सकते है।
ये होंगे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के प्रत्याशी
| प्रत्याशी | पार्टी | चुनाव चिन्ह |
| डॉ. महेश शर्मा | भाजपा | कमल |
| डॉ. महेंद्र सिंह नागर | समाजवादी पार्टी | साइकिल |
| राजेंद्र सिंह सोलंकी | बहुजन समाज पार्टी | हाथी |
| किशोर सिंह | नेशनल पार्टी | |
| नारावेदश्वर | सुभाष पार्टी | |
| भीम प्रकाश | जिज्ञासु वीरों के वीर इंडियन पार्टी | |
| मनीष कुमार द्विवेदी | अखिल भारतीय परिवार पार्टी | |
| रण सिंह डुडी | सुपर पावर इंडिया पार्टी | |
| राजीव मिश्रा | जयहिंद नेशनल पार्टी | |
| कुमारी शालू | लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी | |
| महकार सिंह | निर्दलीय | |
| पराग कौशिक | निर्दलीय | |
| मो. मुमताज आलम | निर्दलीय | |
| शिवम आशुतोष | निर्दलीय |
लोकसभा सीट पर कब कितने प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव
| लोकसभा चुनाव | प्रत्याशियों की संख्या |
| वर्ष 2009 | 25 |
| वर्ष 2014 | 24 |
| वर्ष 2019 | 13 |