{"_id":"690f600aeb9194f85a014544","slug":"youth-murdered-on-suspicion-of-illicit-relationship-accused-arrested-grnoida-news-c-1-noi1095-3607040-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
हत्या में इस्तेमाल छुरा और खून से सना जैकेट बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने महिला के करीबी युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को महज आठ घंटे के अंदर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल छुरा और खून से सना जैकेट बरामद हुआ है।
एसीपी वर्णिका सिंह ने बताया कि पीलीभीत के बीसलपुर का रहने वाला सोनू वर्तमान में पत्नी के साथ याकूबपुर गांव में रहता है। 32 वर्षीय सोनू आठवीं पास है और एक निजी कंपनी में काम करता है। याकूबपुर में ही औरैया का गोलू सिंह भी रहता था और रिक्शा चलाता था। सोनू को शक था कि गोलू उसकी पत्नी से बात करता है। इसको लेकर उसने पत्नी और गोलू को कई बार टोका। गोलू के न मानने पर सोनू ने शनिवार सुबह उसके शरीर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं। वारदात के आठ घंटे बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात करने की बात स्वीकार की। गोलू की अभी तक शादी नहीं हुई है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी आठवीं पास है और बीते कई सालों से नोएडा में रह रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक और आरोपी की पूर्व में भी गाली गलौज हो चुकी है। लोगों ने बताया कि शनिवार को भी गोलू सोनू की पत्नी से बात कर रहा था। इसको लेकर सोनू ने एतराज जताया। इसी बात को लेकर सोनू और गोलू के बीच विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ता देख सोनू कमरे में रखा छुरा ले आया और गोलू पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।