फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth killed his friend after inappropriate comment

भद्दी टिप्पणी करने पर मारी थी दोस्त को गोली

Sat, 14 Nov 2020 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
youth killed his friend after inappropriate comment
ग्रेटर नोएडा। सात नवंबर को नकुल शर्मा ने भद्दी टिप्पणी करने पर अपने दोस्त सौरभ मावी की गोली मारकर हत्या की थी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार की टीम ने वारदात का खुलासा किया है। इससे पहले आरोपी लगातार बिसरख कोतवाली पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसने सेल्फी लेते वक्त गोली चलने से सौरभ की मौत होने की बात कही थी। पुलिस नकुल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जांच में नॉलेज पार्क क्षेत्र में गोली मारे जाने की बात सामने आने पर केस बिसरख कोतवली से नॉलेज पार्क थाने को ट्रांसफर कर दिया गया था। शुक्रवार को मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी नकुल को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 7 नवंबर को खेड़ा धर्मपुरा निवासी सौरभ मावी और अच्छेजा निवासी नकुल शर्मा पी-3 सेक्टर में गए थे। पी-3 सेक्टर में दोनों अपने दोस्त के घर भात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां से दोनों साथ कार में लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक भद्दी टिप्पणी करने पर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में नकुल ने सौरभ मावी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी नकुल सौरभ को घायल अवस्था में शारदा अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद आरोपी बिसरख कोतवाली में पहुंचा। पुलिस ने उस दौरान दावा किया था कि आरोपी ने घटना ग्रेनो वेस्ट के ऐस सिटी के पास होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा कि सौरभ ने पिस्टल लगाकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान गोली चलने से उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पुलिस से यह भी झूठ बोला कि वह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जबकि वह वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed