फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth killed by firing near Jama Masjid

Noida News: जामा मस्जिद के पास गोलियां बरसाकर युवक की हत्या

Thu, 18 May 2023 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by firing near Jama Masjid
चार-पांच लड़कों ने बुधवार आधी रात को दी वारदात अंजाम
विज्ञापन

होटल मालिक साले का कुछ लोगों से था प्रॉपर्टी विवाद, बीचबचाव पड़ा भारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जामा मस्जिद का इलाका बुधवार आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। चार-पांच लड़कों ने जामा मस्जिद के गेट नंबर-1 के पास मौजूद पुलिस चौकी के नजदीक एक होटल के बाहर गोलियां बरसाकर समीर (28) की हत्या कर दी। अमूमन देर रात तक भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक गोलीबारी से अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने समीर को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, समीर परिवार के साथ पुरानी दिल्ली के चितला गेट, चावड़ी बाजार इलाके में रहता था। परिवार में मां आलिया बेगम, छोटा भाई उमैर (17), पत्नी तूबा, ढाई व नौ माह की दो बेटियां है। समीर के जीजा काशिफ ने बताया कि तूबा के ताऊ के बेटे राजू का जामा मस्जिद गेट नंबर-1 के सामने या रब चला दे होटल और शाका गेस्ट हाउस है। समीर अपने रिश्ते के साले के साथ होटल पर ही काम कर रहा था। बुधवार देर रात को वह होटल पर मौजूद था। इस बीच चार-पांच लड़के पहुंचे और राजू से झगड़ा करने लगे। समीर ने बीचबचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। हमले में एक गोली समीर के सिर पर लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि राजू का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार रात को उसी सिलसिले में आरोपी वहां पहुंचे थे। झगड़े के दौरान समीर बीचबचाव करने लगा और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला कमाने वाला था समीर
आधी रात को बेटे को गोली लगने की खबर मिलने के बाद से समीर की मां आलिया बदहवास हो गईं। पहले वह भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं तो पता चला कि बेटे को अस्पताल ले गए हैं। आलिया भागी-भागी अस्पताल पहुंची तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है। रोते-रोते आलिया ने बताया कि उनका कमाने वाला एक ही सहारा था। दूसरा बेटा तो अभी बहुत छोटा है और अभी पढ़ रहा है। समीर की मासूम दो बच्चियां हैं, उनका अब क्या होगा। एक परिजन ने बताया कि कई साल पहले समीर के पिता अमीरुद्दीन की मौत हो गई थी। बहुत छोटी से उम्र से समीर ने घर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। 2019 में उसकी शादी हुई तो घर में खुशियां आईं। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन समीर की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed