फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth beaten to death after argument

Noida News: कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या

Wed, 01 Feb 2023 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death after argument
शादी से लौटते समय वारदात, परिवार ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

पुलिस दो लड़कों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में कहासुनी के बाद एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त दीपक कोली (21) के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह घर से चंद कदमों की दूरी पर दीपक का शव गली में पड़ा मिला। उसके शरीर की कई हड्डियां टूटी हुई थीं। परिवार का आरोप है कि युवक को आरोपियों ने जबरन पेट्रोल भी पिलाया। हालांकि, पुलिस इससे इन्कार कर रही है। पुलिस ने मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ जय विहार, बापरौला, रणहौला इलाके में रहता था। बहन कविता ने बताया कि बुलावा नहीं होने के बाद भी दोस्त जबरन दीपक को बरात में अपने साथ डाबड़ी ले गए। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 8.00 बजे दीपक के एक दोस्त की मां ने उसके अचेत अवस्था में सुनसान गली में पड़े होने की खबर दी। परिवार फौरन वहां पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

15 दिन पहले हुई थी मां की मौत.
दीपक के परिवार में मातम का माहौल था। 15 दिन पूर्व ही उसकी मां दुर्गा देवी की बीमारी की वजह से मौत हुई थी। अब घर में जवान बेटे की मौत ने परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया है। दीपक के ताऊ की बेटी कविता ने बताया कि दीपक के जन्म के बाद ही उसके पिता राम चरण लापता हो गए थे। आज तक उनका कुछ पता नहीं चला है। सारी जिंदगी चाची उनका इंतजार करती रही और आखिर में वह खुद भी चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed