फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man murdered with 50 knife blows, crowd kept watching

Noida News: चाकू के 50 से वारकर युवक की हत्या, भीड़ देखती रही

Thu, 28 Dec 2023 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered with 50 knife blows, crowd kept watching
गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार की घटना, युवक ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी स्थित भागीरथी विहार में बुधवार रात माहिर उर्फ इमरान (20) की कुछ युवकों ने 50 से अधिक वारकर हत्या कर दी। वारदात के समय माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस बीच माहिर ने सड़क पर तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।
पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना चाकू बरामद हुआ। जांच दल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि माहिर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। सही संख्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपियों से कुछ समय पूर्व माहिर का झगड़ा हुआ था। कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में बृहस्पतिवार दिनभर दबिश दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से भागीरथी विहार इलाके में दहशत का माहौल है। माहिर के परिवार ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था
माहिर परिवार के साथ गली नंबर-2, विजय विहार, लोनी में रहता था। परिवार में मां रोशन खातून के अलावा बड़े भाई समीर, साहिल के अलावा दो छोटी बहनें हैं। वर्ष 2017 में बीमारी के बाद माहिर के पिता मो. शहजाद की मौत हो गई थी। माहिर पहाड़गंज में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता था। बुधवार शाम को वह पहाड़गंज से लोनी स्थित घर लौट आया था। इस बीच वह दोस्तों के पास जाने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल गया। रात को परिजन उसे कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। काफी देर बाद पुलिसकर्मी ने फोन उठाकर भाई समीर को भागीरथी विहार आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इधर-उधर भागता रहा माहिर, किसी ने नहीं की मदद
रात करीब 8:45 बजे आरोपियों ने गली नंबर-11, लाखन चौक पर माहिर को घेर लिया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ चाकू से वार शुरू कर दिए। माहिर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, लेकिन किसी भी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। आरोपियों ने पेट, कमर, टांग, गले, हाथ, चेहरे पर 50 से अधिक वार किए। माहिर मौके पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। लोग पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर इंतजार करने लगे। इस बीच माहिर की मौत हो गई।

तीन माह पहले हुआ था कुछ लड़कों से झगड़ा
जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि तीन माह पूर्व माहिर का फैजल और दोस्तों से झगड़ा हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि इन लोगों ने ही माहिर पर जानलेवा हमला किया है। हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई या कोई और वजह है आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article