फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will have to wait a week for registry related work.

Noida News: रजिस्ट्री संबंधित कार्यों के लिए सप्ताह भर करना होगा इंतजार

Wed, 29 Oct 2025 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
You will have to wait a week for registry related work.
फोटो
विज्ञापन

-धनतेरस से लगातार सर्वर में बनी हुई है परेशानी, हजारों रजिस्ट्री समेत ऑनलाइन कार्य हो रहे बाधित


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। रजिस्ट्री संबंधित कार्यों के लिए अभी एक सप्ताह और लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सर्वर में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

शहर के सेक्टर-33ए स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर हजारों लोग अपनी जमीन या फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए धनतेरस के दिन पहुंचे थे। त्योहारी सीजन में रजिस्ट्री कराने आए हजारों शहरवासियों को लंबे समय से सर्वर ठप होनी की समस्या से जूझना पड़ा। जो शहरवासी पिछले तीन-चार दिनों से ऑनलाइन संंबंधित कार्यों के लिए रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर काट रहे थे, उन्हें भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों के अनुसार अब इस समस्या से निजात पाने में अभी हफ्तेभर लग सकते हैं। करीब एक हफ्ते के अंदर सर्वर बदला जाएगा। इससे सर्वर ठप समेत अन्य समस्याओं को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन



नोटिस चस्पा कर दे रहे सर्वर डाउन की सूचना
सर्वर डाउन की समस्या के चलते करीब तीन-चार दिनों से रजिस्ट्री समेत तमाम ऑनलाइन सेवाओं के लिए आने वाले शहरवासियों की संख्या भी नाम मात्र देखने को मिली। दरअसल विभाग ने काउंटरों पर नोटिस चस्पा कर सर्वर डाउन होने की जानकारी सार्वजनिक कर दी, ताकि शहरवासियों को परेशान न होना पड़े। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार बुधवार को कुछ समय के लिए सर्वर में सुधार आया था, लेकिन भीड़ न होने के कारण कार्य नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
हफ्तेभर में सर्वर की समस्या को दूर करने के लिए सर्वर में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे, जिस पर कार्य जारी है।

-अरुण कुमार शर्मा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रथम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed