फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yogi government gave Diwali gift of Rs 1779 crore to YIDA

Noida News: योगी सरकार ने यीडा को दिया 1779 करोड़ रुपये का दिवाली तोहफा

Sat, 18 Nov 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Yogi government gave Diwali gift of Rs 1779 crore to YIDA
योगी सरकार ने यीडा को दिया 1779 करोड़ रुपये का दिवाली तोहफा
विज्ञापन

-बिना ब्याज के 25 साल में लौटानी होगी राशि, प्राधिकरण भविष्य के लिए बनाएगा लैंड बैंक
-एयरपोर्ट के पास आवासीय सेक्टर बसाने के लिए खरीदी जाएगी जमीन
-विकास को लगेंगे पर,अधर में नहीं रुकेंगी परियोजनाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जमीन अधिग्रहण, किसानों को अतिरिक्त मुआवजा, लैंड बैंक और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए पैसे की कमी अब आड़े नहीं आएगी। प्रदेश की योगी सरकार ने यमुना प्राधिकरण को 1779 करोड़ रुपये देकर दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। इनमें से 1500 करोड़ रुपये प्राधिकरण के खाते में आ गए हैं। खास बात यह है कि इस धनराशि को 25 साल में बिना ब्याज के वापस करना होगा। इससे प्राधिकरण की परियोजनाओं को पंख लगेंगे। इससे एयरपोर्ट के आसपास सेक्टरों को बसाया जाएगा।
महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूर्ण किए जाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार से ब्याज मुक्त ऋण की मांग की थी। इसके लिए प्राधिकरण ने टप्पल बाजना अर्बन सेंटर की भूमि, सेक्टर- 10 में ईएमसी व औद्योगिक भूखंड, सेक्टर- 7 में वेयर हाउस, लॉजिस्टिक व औद्योगिक भूखंड एवं हैंडीक्रॉफ्ट, एमएसएमई अपैरल पार्क व सेक्टर- 32 में औद्योगिक भूखंड व सेक्टर- 28 मेडिकल डिवाइस पार्क आदि परियोजनाओं का हवाला दिया था। जिससे कि अवशेष भूमि को प्राथमिकता के आधार विकसित किए जाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द किया जा सके। प्राधिकरण द्वारा मांगी गई धनराशि 1779 करोड़ रुपये में से प्रदेश सरकार ने 1500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। शेष 279 करोड़ भी जल्द ही खाते में आ जाएंगे। प्रदेश सरकार से पहली बार इतनी बड़ी धनराशि यमुना प्राधिकरण को बिना ब्याज के मिली है।
विज्ञापन

---------
विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश से 1779 करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि को 25 साल में बिना ब्याज के वापस करना होगा। इससे प्राधिकरण काे काफी राहत मिल जाएगी। अब पैसे की वजह से कोई परियोजना प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed