फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yoga art of living

Noida News: शहर में आज

Sat, 26 Jul 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
yoga art of living
योग जीवन जीने की कला
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा एक में स्थित विश्वभारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को आरोहण थीम पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के उपमहानिदेशक सीजे एंटनी ने छात्रों से कहा कि आपकी मेहनत ने यह सफलता दिलाई है। इस मौके पर छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, खेल, संगीत, कला व अन्य विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। योग के माध्यम से बताया गया कि योग केवल शरीर की मुद्रा नहीं, वह जीवन जीने की कला है एक ऐसा विज्ञान जो आत्मा, शरीर और मन को एक सूत्र में पिरोता है। मेधावी छात्रों ने अर्धनारीश्वर शिव और शक्ति के संपूर्ण मिलन को दर्शाते हुए नृत्य किया तो कुछ ने महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं के साहस और शक्ति को प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एसके कॉल, उपाध्यक्ष एमएल नक्काशी, महासचिव डॉ वीके गंजू, सचिव संजीव भट्ट, वीएन सहगल, अमिता गंजू, डॉ० शालू पिल्लई शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed