फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna flowing near danger mark in capital

Noida News: राजधानी में खतरे के निशान के पास बह रही यमुना

Sat, 09 Aug 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing near danger mark in capital
निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
विज्ञापन

----------
204.50 मीटर खतरे का निशान
204.40 मीटर पहुंचा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में यमुना खतरे के निशान 204.50 मीटर के पास बह रही है। शनिवार को पुराने रेलवे पुल पर सुबह 9 बजे 204.40 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। ऐसे में दिल्ली सरकार ने सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारियों के मुतबिक, जलस्तर में वृद्धि का कारण वजीराबाद और हथिनी कुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। वजीराबाद बैराज से हर घंटे लगभग 30,800 क्यूसेक और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चेतावनी का निशान 204.50 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.30 मीटर है। निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन

बचाव कार्य के लिए तैयारियां शुरू
यमुना में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, लोहे का पुल, यमुना बाजार, राजघाट और आईटीओ के आसपास की सड़कों के जलमग्न होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे जरूरी सामान और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो जाएं। साथ ही, संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और राहत व बचाव टीमों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग रख रहा नजर
बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार बैराजों से छोड़े जा रहे पानी और यमुना के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही, संभावित प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की तरफ से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article