फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yamuna Authority's residential sector-18 and 20 will be illuminated from July

Noida News: यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-18 और 20 जुलाई से रोशन होंगे

Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Authority's residential sector-18 and 20 will be illuminated from July
जुलाई से रोशन होंगे यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-18 और 20
विज्ञापन

- सेक्टर-24 और 28 बिजली सब स्टेशन औद्योगिक इकाइयों को करेंगे रोशन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवंटियों के सामने भवन निर्माण कराने में सबसे बड़ी परेशानी बिजली आपूर्ति की है। हालांकि जुलाई तक यह समस्या भी दूर हो जाएगी। सेक्टर-18 में 220 केवी क्षमता का सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसी तरह सेक्टर-24 में 220 केवी का सब स्टेशन बनने उद्यमियों की समस्याएं दूर हो जाएगी। दोनों बिजली घर से 500 मेगावाट की सप्लाई यीडा क्षेत्र में की जा सकेगी। हालांकि यमुना क्षेत्र में एक हजार मेगावाट का लक्ष्य लेकर काम कराया है। बड़ी बात यह है कि पूरे यमुना क्षेत्र में दो लाइन एक साथ बिछाई है और यदि एक लाइन खराब हो जाती है तो दूसरी से आपूर्ति सुचारू की जा सकेगी।
दरअसल, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट,मेडिकल डिवाइस और एमएसएमई समेत मल्टीनश्नल कंपिनयां आने वाली हैं। इनके लिए यमुना प्राधिकरण ने पहले बिजली का मजबूत ढांचा तैयार कराया है। यहां पर जहांगीरपुर से 765 केवी के बिजली घर से लाइन लाई गई है। करीब 28 किमी मल्टी सर्किट लाइन बिछाई गई है। यदि एक लाइन में फाल्ट हो जाए तो दूसरी से चलाया जा सके। यहां पर बड़े बिजली सबस्टेशन का निर्माण यूपीपीटीसीएल निर्माण कर रहा है। यीडा के सेक्टर-18 में 220 केवी का सब स्टेशन 12 एकड़ भूमि पर बनाया है। इससे जुलाई में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यूपीपीटीसीएल के पश्चिमांचल मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इसका काम पूरा होने में अभी तीन माह का समय लगेगा। इसके अलावा सेक्टर-28 में 220 केवी क्षमता का बिजलीघर बनाया जाना है और इसके लिए यमुना प्राधिकरण से पैसा जारी होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed