फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   xgfdsgfd

Noida News: कई गांवों में 156 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
xgfdsgfd
कई गांवों में 156 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- एनपीसीएल ने सभी केस में दर्ज कराई एफआईआर, 5 आरोपियों ने किया सरेंडर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल ने मई माह में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान कंपनी की टीम ने सैकड़ों घरों में बिजली चोरी पकड़ी थी। इनमें से 156 केस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि बिजली चोरी के 5 आरोपियों ने सरेंडर किया था। कंपनी का यह अभियान अभी भी जारी है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने का अभियान चला रही है। मई माह में कंपनी ने बिसरख जलालपुर, देवला, गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी, गुलिस्तानपुर, हतेवा, कासना, खेड़ा चौगानपुर, सूरजपुर, रोहिल्लापुर और जलपुरा गांव समेत अन्य में बड़ी संख्या में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें से 156 केस में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बिजली चोरी के कारण आपूर्ति के दौरान बिजली गुल होना, लो-वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर खराब होना और बिजली आपूर्ति बाधित होना जैसी समस्याएं आ रही थीं। यहां पर करीब 2 मेगावाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। जलपुरा में लगभग 77 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed