फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Worms found in tap water in Sector-40; questions raised about quality.

Noida News: सेक्टर-40 में नल के पानी में मिले कीड़े, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 11 Oct 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Worms found in tap water in Sector-40; questions raised about quality.
कई सेक्टरों में जारी है कम प्रेशर और गंदे पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। सेक्टर-40 के डी ब्लॉक में नल से आ रहे पानी में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। आरडब्ल्यूए के महासचिव मोहिंदर सिंह के अनुसार, घरों में सप्लाई हो रहे पानी में कीड़े दिखाई देना चिंता का विषय है। उनका कहना है कि जल विभाग की ओर से पानी की नियमित जांच और आवश्यक ट्रीटमेंट को लेकर गंभीरता बरतने की जरूरत है।




मोहिंदर सिंह ने आशंका जताई कि यदि पानी की गुणवत्ता की जांच किए बिना इसकी सप्लाई की जा रही है, तो यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। दूषित पानी के सेवन से लोग बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। साथ ही पानी की जांच कराकर यह पता लगाया जाना चाहिए कि सप्लाई में कीड़े किस वजह से आ रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने मामले को गंभीर बताते हुए पानी की गुणवत्ता की जांच पर जोर देने की मांग कर रहे हैं। यह हाल सिर्फ एक दो सेक्टर का नहीं, बल्कि सेक्टर 51, 19, 27, 26, 25 जैसे सेक्टरों का भी है, जहां सबसे ज्यादा गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आती हैं। वहीं अधिकतर सेक्टरों में कम प्रेशर वाला पानी आ रहा है, जिसके चलते एक मंजिल तक भी पानी नहीं चढ़ता है। इससे पानी की टंकी नहीं भर पाती है, ऐसे में पानी को स्टॉक करके रखा कठिन हो जाता है। वहीं निवासियों ने प्राधिकरण को पत्र लिखकर साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed