फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   World champion Sweety Bora defeated Kanishka

Noida News: वर्ल्ड चैम्पियन स्वीटी बोरा ने कनिष्का को हराया

Sun, 24 Dec 2023 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
World champion Sweety Bora defeated Kanishka
- जीबीयू में आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह के बाद शाम पांच बजे होंगे मुक्केबाजी के मुकाबले
विज्ञापन




फोटो



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित जीबीयू में चल रही सातवीं एलिट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शनिवार को हरियाणा की स्वीटी बोरा ने यूपी की कनिष्का को तीसरे राउंड में हराया। रिंग एक में 45-48 किग्रा भार में मध्य प्रदेश की आयुषी अवस्थी ने बिहार की सुप्रिया कुमारी को 5-0 से पराजित किया। वहीं, रिंग दो में कर्नाटक की लॉयलीन नाथलियंदासौजा ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की मंजु रानी के सामने पहले राउंड में समर्पण कर दिया। बाकी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को पंच लगा अपनी जीत सुनिश्चित की।



शनिवार को हुए मुकाबलों में रिंग एक में 45-48 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने तमिलनाडु की एस कलैवानी को 5-0 से हराया। इसी वर्ग में राजस्थान की स्वस्ति आर्य को 5-0 से पराजित किया। 48-50 किग्रा भार वर्ग में मलिका मोर ने तू यैसाना चानू को 5-0 से मात दी। इसी भार वर्ग में माइबम रोसेमरी चानू ने पूर्बी कर्माकार को 5-0 से पराजित किया। 50-52 किग्रा भार वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की ज्योति ने सलमा जहन को पहले राउंड में ही पराजित किया। इस भार वर्ग में ही हरियाणा की रिंकू ने वर्कआउट कर दिया और रेफरी ने उत्तराखंड की पलक भट्ट को विजेता घोषित कर दिया। असम की भूपाली हज़ारिका ने कर्नाटक की शिवानी वी को तीसरे राउंड में हराया। 52-54 किग्रा भार वर्ग में मध्य प्रदेश की दिव्या पवार ने हिमाचल प्रदेश की सुनीता को 5-0 से पराजित किया। इसी भार वर्ग में उड़ीसा की संध्या रानी दास ने पंजाब की संदीप कौर दूसरे राउंड में ही हार गई। वहीं, रिंग दो में याशिका राय ने लक्ष्मी थापा को 4-1 से हराया। हिमाचल प्रदेश की अनजना ठाकुर ने उड़ीसा की सुनीता गौड़ा को पहले राउंड में ही पराजित किया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की अनामिका ने दिल्ली की नीलम को 5-0 से पराजित किया। महाराष्ट्र की सिमरन वर्मा ने मध्य प्रदेश की राधा पाटीदार को दूसरे राउंड में मात दी। पंजाब की कोमल ने गुजरात की मोनिका को हराया। गुजरात की हेतल दामा ने तमिलनाडु की दिव्या एम को पराजित किया। पेम लाकी भूतिआ ने झारखंड की रूपन रंजनी को पराजित किया। दर्सना ने स्वेता को 5-0 से पराजित किया। गुजरात की मिनाक्षी भानुशाली ने झारखंड की स्नेहा कुमारी गुप्ता को 4-1 से मात दी।
विज्ञापन






पांच बजे होंगे मुकाबले



उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के जीबीयू में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में आने से रविवार को होने वाले मुकाबले की समय सारणी में बदलाव किया गया हैं। जीबीयू में दीक्षांत समारोह के समापन के बाद शाम पांच बजे से मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed