{"_id":"6ab1470407f4561dab0091fd","slug":"workshop-on-democracy-and-citizen-participation-noida-news-c-23-1-lko1064-106767-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोकतंत्र एवं नागरिक सहभागिता विषय पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोकतंत्र एवं नागरिक सहभागिता विषय पर कार्यशाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में ‘लोकतंत्र एवं नागरिक सहभागिता’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। स्रो
फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग और एनएसएस इकाई-3 के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र एवं नागरिक सहभागिता विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारी की समझ विकसित करना था। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के डीन प्रो. माधव गोविंद ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर नागरिक सहभागिता, संवाद और जिम्मेदारी पर आधारित व्यवस्था है। डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. उत्तम कुमार ने सार्वजनिक संस्थाओं की जवाबदेही और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अंकित झा और सूर्यांश पाल ने विद्यार्थियों को नागरिक सहभागिता, शासन के व्यावहारिक उपकरण, सार्वजनिक संस्थाओं से संवाद और सूचना के अधिकार के उपयोग की जानकारी दी। ब्यूरो