फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers should contribute in strengthening every booth

Noida News: हर बूथ को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें कार्यकर्ता

Tue, 16 Sep 2025 12:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 16 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Workers should contribute in strengthening every booth
डुमरियागंज। पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सपा जुट गई है। इसी के तहत सोमवार को डुमरियागंज नगर के कादिराबाद रोड स्थित सपा कार्यालय पर सपा के सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी सपाइयों से बूथ मजबूती और भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय होकर मतदाता सत्यापन करा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि सभी सेक्टर एवं बूथ प्रभारी अपने बूथ को मजबूत करें और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नामों का सत्यापन कराएं और छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक औपचारिकता पूरी करें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सपा के डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने की। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद चौधरी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, घिसियावन यादव, सपा प्रदेश सचिव अफसर रिज़वी, पप्पू मलिक, नौशाद मलिक, बच्चा राम बौद्ध, बहरैइची प्रसाद, राम धीरज सहानी, अफजल अली, सौरभ पांडेय, इकबाल मलिक, जफर मलिक, काशी राम, मारूफ मलिक, मतीबुल्लाह, इरशाद मलिक, सुभाष मौर्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed