फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Work to link IGI to Noida airport will start in two months

Noida News: दो माह में आईजीआई से नोएडा एयरपोर्ट लिंक करने का शुरू होगा कार्य

Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Work to link IGI to Noida airport will start in two months
-कुल 32 किलोमीटर की रोड के लिए यूपी में आठ किलोमीटर का अधिग्रहण पूरा, जल्द किसानों काे बांटा जाएगा मुआवजा
विज्ञापन

-कार्य करने के लिए ठेकेदार कंपनी भी हो चुकी नियुक्त, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जून 2025 तक लिंक रोड पूरी करने दिया लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी के लिए 31.425 किलोमीटर की लिंक रोड के लिए दो माह में कार्य शुरू हो जाएगा। योजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है, अब जल्द ही किसानों को मुआवजा बांटकर लिंक रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को बुलंदशहर आए नितिन गडकरी ने भी इस 3000 करोड़ रुपये से बनने वाली परियोजना जल्द शुरू होने का दावा किया है।

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बनाई जा रही लिंक रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हरियाणा के बल्लभगढ़ से जोड़ा जाएगा। लिंक रोड का लगभग 9.025 किलोमीटर से कुछ अधिक दूरी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में होगा। इसके अलावा बचा हुआ लगभग 22.400 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा क्षेत्र में आता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस सड़क के लिए डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करवा ली है। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लिंक रोड को तैयार करने वाली कंपनी एको (एटीसीओ) को भी चयनित कर लिया गया है। आने वाले दो माह में कंपनी निर्माण शुरू कर देगी। शुक्रवार को बुलंदशहर आए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी घोषणा करते हुए रोड को जून 2025 तक तैयार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

दो किलोमीटर की सर्विस रोड होगी सितंबर 2024 तक तैयारजेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट के गेट से यमुना एक्सप्रेसवे तक स्थानीय रोड बनाकर जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे की 60 मीटर चौड़ी सर्विस रोड 30 किलोमीटर की प्रस्तावित थी। इसमें लगभग 28 किलोमीटर की रोड कार्यान्वित है। शेष दो किलोमीटर रोड भी सितंबर 2024 तक बना दी जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट के गेट से यमुना एक्सप्रेसवे तक संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनाएं जाएंगे 4 लूप
दिल्ली से मुंबई के लिए बनाए जाने वाले एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से इस लिंक रोड को बल्लभगढ़ पर जोड़ा जाएगा। इस लिंक रोड पर बल्लभगढ़ के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जोड़ने के लिए 4 लूप बनाए जाएंगे। इससे नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट या मुंबई की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा आगरा से आने वाले लोग सीधे दिल्ली या बल्लभगढ़ आ-जा सकेंगे।
सवा घंटे में पहुंच सकेंगे दिल्ली एयरपोर्ट, कम होगी दूरी
जेवर से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट लगभग 88 किलोमीटर है। यहां तक जाने में लोगों को वर्तमान में लगभग पौने दो घंटे का समय लगता है। अब इस लिंक रोड के बनने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगभग 72 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ेगी। लोगों को करीब सवा घंटे का वक्त लगेगा।

नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने वाली लिंक रोड पर यूपी क्षेत्र में आठ किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण करने वाली कंपनी एटीसीओ को भी चयनित कर लिया है। अब मुआवजा वितरण के बाद कंपनी बहुत जल्द निर्माण शुरू करेगी।
शैलेंद्र सिंह, ओएसडी यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed