{"_id":"6925aefeb8a3ffd2390d8a3f","slug":"work-pressure-on-blos-in-jewar-increases-sir-deadline-nears-noida-news-c-491-1-gnd1001-1684-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में बीएलओ पर बढ़ा काम का दबाव, एसआईआर की समय-सीमा नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में बीएलओ पर बढ़ा काम का दबाव, एसआईआर की समय-सीमा नजदीक
विज्ञापन
सुबह से शाम तक घर-घर जाकर भरवाए जा रहे प्रपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जेवर क्षेत्र में बीएलओ पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा लगभग समाप्त होने को है। ऐसे में बीएलओ सुबह से शाम तक घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं से गढ़ना प्रपत्र भरवाने में जुटे हुए हैं।
बूथ स्तर अधिकारियों का कहना है कि कई परिवार अपने पते बदल चुके हैं, जिससे प्रपत्र भरवाने में समय अधिक लग रहा है। गांवों और कस्बों में फैली आबादी को कवर करने के लिए लगातार फील्ड विजिट करनी पड़ रही है। अभियान में अब सिर्फ 9 दिन शेष हैं, इसलिए समय पर लक्ष्य पूरा करने का दबाव और बढ़ गया है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घर पहुंच रहे बीएलओ को पूरा सहयोग दें, जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते अपने नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन की प्रक्रिया पूरी कर लें।