{"_id":"646fa9421ea41427120f1fa4","slug":"work-on-connecting-noida-airport-to-delhi-mumbai-expressway-begins-grnoida-news-c-23-1-noi1091-9242-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम शूरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम शूरू
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम शुरू
-डीएम ने नारियल फोड़कर किसानों के साथ किया एक्सप्रेसवे के कार्य का उद्घाटन
- अधिग्रहण का काम पूरा, गांव में कैंप लगाकर सीधे खाते में भेजी जाएगी मुआवजे की राशि
- किसानों की मांग पर 3100 रुपये प्रति वर्गमीटर दिलाने का सरकार की ओर से डीएम ने किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई व यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम बृहस्पतिवार से क्षेत्र में शुरू हो गया है। किसानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी दयानतपुर गांव के खेतों में नारियल तोड़कर जमीन के समतलीकरण का काम शुरू कराया। उन्होंने कहा कि किसानों की मुआवजा बढ़ाने की मांग पर प्रशासन व प्राधिकरण ने शासन स्तर पर वार्ता की है। किसानों को 3100 रुपये प्रतिवर्ग मीटर का मुआवजा उनके गांव में कैंप लगाकर सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा। कुछ किसानों ने अपने खेतों में काम रोक दिया, लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद वह मान गए।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 33 किमी के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाया जा रहा। एक्सप्रेसवे का 24 किमी का हिस्सा हरियाणा और 9 किमी का हिस्सा यूपी में आ रहा है। इसके लिए जेवर के बल्लभ नगर उर्फ कर्राेल बांगर, दयानतपुर, फलैदा बांगर, करौली बांगर के किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया गया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का बृहस्पतिवार से काम शुरू कराने के लिए एनएचएआई, प्राधिकरण व प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें दयानतपुर गांव पहुंची।
यीडा एसीईओ कपिल सिंह, एडीएम बलराम सिंह, एडीएम नितिन मदान, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एसडीएम जेवर अभय कुमार सिंह, तहसीलदार वेदप्रकाश पांडे व मंजीत सिंह, अचार्य शान्ति स्वरूप, चन्द्रपाल सिंह, राजकुमार, सुनील सिंह, गौरव सिंह, मनोज सिंह, तेजपाल सिंह भाटी, प्रमोद सिंह समेत स्थानीय किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी के चार गांव की जमीन पर तैयार होगा 9 किमी एक्सप्रेसवे
एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा आईजीआई एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 33 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे तैयार किया जा रहा है। लेकिन इसका ज्यादा हिस्सा 24 किमी हरियाणा प्रदेश की सीमा में आ रहा है। यह एक्सप्रेस वे हरियाणा के बागपुर से यमुना नदी को पार करते हुए प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद फलैदा बांगर, करौली बांगर, कर्राेल और दयानतपुर की सीमा में यमुना एक्सप्रेस्रवे से होता हुआ सीधे एयपोर्ट को जोड़ेगा।
30 किमी पर बनेगा इंटरचेंज
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर में ही यमुना एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 30 किमी माइलस्टोन पर इंटरचेंज तैयार किया जाएगा।