फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women's Kabaddi Tournament: Monu Alawalpur's team wins the trophy

महिला कबड्डी टूर्नामेंट: मोनू अलावलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी

Sun, 11 Oct 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Women's Kabaddi Tournament: Monu Alawalpur's team wins the trophy
62वें नवरात्री मेले में फाइनल मुकाबला देखने उमड़े दर्शक, मथुरा की टीम रही उपविजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। जेवर के श्री दुर्गे मंदिर परिसर में आयोजित 62वें नवरात्रि मेले में चल रही महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल में मोनू अलावलपुर की टीम ने मथुरा की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को मुकाबला देखने के लिए अधिक दर्शक पहुंचे। दर्शक तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य

आयोजक सौरव माहेश्वरी और गौरव माहेश्वरी ने बताया कि महिला कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से महिलाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। फाइनल मुकाबले में मोनू अलावलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मथुरा की टीम को शिकस्त दी। इसके साथ ही दिल्ली तीसरे और मोनिका दादरी की टीम चौथे स्थान पर रही। साथ ही बेस्ट प्लेयर को साइकिल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed