Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women players won many medals

Noida News: महिला खिलाड़ियों ने झटके कई पदक

Sun, 23 Nov 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Women players won many medals
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क तीन स्थित सिटी हॉक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया अस्मिता एथलीट लीग का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 16 में करीब 250 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर 14 में ट्रायथलॉन ए में आरोही ने पहला, रिया ने दूसरा और अनिका ने तीसरा स्थान पाया। ट्रायथलॉन बी में विभूति पहले, तेजस्वी दूसरे और राशि तीसरे पायदान पर रहीं। वहीं ट्रायथलॉन सी में सान्वी कालरा पहले, विभूति दूसरे और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर 16 में 60 मीटर में शिखा पहले, नैना दूसरे और समिति तीसरे पायदान पर रहीं। 600 मीटर में मोनिका पहले, दूसरे पर समिति और जानवी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 16 लॉन्ग जंप में तनु पहले, पायल दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शॉट रेस में दिव्या पहले, आरवी दूसरे और उदिशा तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में पहले स्थान पर अनुष्का, साक्षी दूसरे और प्रिया यादव तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ओमप्रकाश आब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed