फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Women are taking charge of business through law and order

Noida News: कानून व्यवस्था से कारोबार की कमान संभाल रहीं महिलाएं

Mon, 25 Aug 2025 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Women are taking charge of business through law and order
-महिलाएं अब कंधे से कंधे मिलाकर हर मोर्चे पर चल रहीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुरुष प्रधान कहे जाने वाले भारत देश में अब महिलाएं कंधे से कंधे मिलाकर हर मोर्चे की कमान संभाल रही हैं। जमीन से लेकर आसमान तक, परिवहन से लेकर शिक्षा और देश की अर्थव्यवस्था तक हर जगह महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में अब पहली बार महिला आईएएस अधिकारी ने जिले की कमान संभाली। जिलाधिकारी मेधा रूपम गौतमबुद्ध नगर जिले की पहली महिला जिलाधिकारी बनी हैं। उन्होंने 31 जुलाई को जिलाधिकारी का पद ग्रहण किया था। इसी तरह पिछले करीब तीन सालों से उत्तर प्रदेश की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्ध नगर की बतौर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था को संभाल रही हैं। आज कल महिलाएं कानून व्यवस्था के अलावा परिवहन व कारोबार जैसे अन्य क्षेत्रों में नाम कमा रही हैं।
शिखर तक पहुंची शिखा

सेक्टर 1 निवासी शिखा मिश्रा ने बताया कि उन्होंने शुरुआती दौर पर आठ साल तक कार्य किया है। लेकिन जब वह मां बनीं तो उन्हें ब्रेक लेना पड़ा। पति की कमाई भी परिवार के खर्चे को पूरा नहीं कर पा रही थी। इस बीच धीरे-धीरे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी। ऐसे में उन्होंने नेशनल स्किल डेवलपमेंट में एक पेंटिंग कोर्स का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वह अब वह अपनी खुद की एक पेंटिंग कंपनी की मालकिन हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों से उन्हें आर्डर भी मिले। लोगों के घरों को और सुंदर बनाने का कार्य कर रही हैं। हाल ही में उन्हें प्रयागराज के कुंभ मेले में हाइवे पिलर को सजाने का बड़ा प्रोजेक्ट मिला था।
विज्ञापन


निसबड की संभाल रहीं कमान
शहर में भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधीन शैक्षणिक संस्थानों की कमान भी खुद महिलाएं संभाल रही हैं। इनमें से भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीन सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के मुख्य शैक्षणिक भवन की बागडोर बतौर महानिदेशक डॉ. पूनम सिन्हा संभाल रही हैं। इसी मंत्रालय के अधीन सेक्टर 1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान की बतौर प्रधानाचार्य शशि माथुर के तौर पर महिलाओं को एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर सिस्टम समेत तमाम तरह के कोर्सों में महिलाओं को पारंगत बना रही हैं। इसी तरह सेक्टर 62 स्थित संस्कृति मंत्रालय के अधीन सेक्टर भारतीय विरासत संस्थान की बागडोर बतौर सम कुलपति डॉ. मानवी सेठ संभाल रही हैं, जो विरासत को संजोए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed