{"_id":"637ce0c355e42612ab6bed1a","slug":"womans-house-set-on-fire-for-not-giving-borrowed-shirt-pants","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार शर्ट-पैंट नहीं देने पर लगाई आग: महिला विक्रेता के घर युवक ने किया हंगामा, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार शर्ट-पैंट नहीं देने पर लगाई आग: महिला विक्रेता के घर युवक ने किया हंगामा, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान
Tue, 22 Nov 2022 08:16 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:16 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पति दिल्ली करोल बाग में काम करते हैं। गीता घर से ही रेडीमेड कपड़े बेचती है। रविवार रात आठ बजे पड़ोसी मुकेश उसके घर में आकर उधार शर्ट-पैंट मांगने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव में उधार शर्ट-पैंट नहीं देने पर एक युवक ने महिला के घर में आग लगा दी। इससे दुकान व मकान में रखा काफी सामान जल गया। गनीमत रही है कि पीड़िता और बेटी ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचा ली। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गीता देवी ने आरोप लगाया है कि पति दिल्ली करोल बाग में काम करते हैं। गीता घर से ही रेडीमेड कपड़े बेचती है। रविवार रात आठ बजे पड़ोसी मुकेश उसके घर में आकर उधार शर्ट-पैंट मांगने लगा। गीता ने यह कहकर उधार देने से मना कर दिया कि कुछ दिन पहले उधार देने पर मुकेश के परिजनों ने झगड़ा किया था। इस पर आरोपी भड़क गया। उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला की दुकान में रखे कपड़ों में आग लगा दी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब काफी सामान जल चुका था।