फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman toilet locked from months

लखपत चौक पर बने महिला शौचालय पर महीनों से लटका ताला

Fri, 27 Sep 2019 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Woman toilet locked from months
तावड़ू। नगर पालिका द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। महीनों से लखपत चौक का महिला शौचालय बंद हैं। जिसके कारण महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगरवासी नरेश, राजू, पवन, अजमत और जगदीश समेत अन्य का कहना है कि शौचालयों का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा है। शौचालयों में या तो ताला लगा रहता है या फिर गंदगी रहती है। अधिकांश स्थानों पर बने शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती है। नगर के मुख्य बाजार और लखपत चौक पर बने महिला शौचालयों में महीनों से ताला लगा है। खरीदारी के लिए इन जगहों पर बड़ी संख्या में हर रोज महिलाओं का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

वार्ड नं.11 के पार्षद ज्ञानी राम ने बताया कि मुख्य बाजार में लगे शौचालय की वह खुद देखरेख करते हैं। लेकिन मंगलवार को तावड़ू बाजार बंद होने से शौचालयों को बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव मोहन सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। नगर के लखपत चौक पर महिला शौचालय में कुछ कमी है जिसे ठीक कराकर जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed