फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman murdered after being pressured to marry, accused arrested

Noida News: शादी का दबाव बनाया तो महिला की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered after being pressured to marry, accused arrested
एक सितंबर को पार्क में मिला था महिला का शव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शादी का दबाव बनाने पर महिला की हत्या कर दी गई। एक सितंबर को सेक्टर-15ए के सामने अमिताभ पार्क में शव मिला था। कोतवाली फेज वन पुलिस ने जांच की और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस को एक सितंबर को अमिताभ पार्क में अज्ञात महिला का शव मिला था। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने महिला के शिनाख्त का प्रयास किया। 16 सितंबर को बिहार, मधुबनी के परमेश्वर शाह ने मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने जांच बढ़ाई और महिला के मोबाइल नंबर की जांच की। तब कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली, दल्लूपुरा के रहने वाले हरखू राम उर्फ दीपक की भूमिका संदिग्ध मिली। 18 सितंबर को पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसमें दीपक ने हत्या की बात कबूल ली। पूछताछ में पता चला कि दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। नजदीकी बढ़ने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। ममता भी शादीशुदा थी लेकिन उसका तलाक हो चुका था। वह हरखू राम पर अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा करने से मना करने पर पुलिस से शिकायत करने और बदनाम करने की धमकी दे रही थी। 31 अगस्त को महिला बिहार से लौटी थी। एक सितंबर को आरोपित ने उसे पार्क में मिलने के लिए बुलाया था। गुस्से में आकर चाकू से महिला की हत्या कर दी थी। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed