{"_id":"68fe6d52b8834847ad014ad7","slug":"woman-dies-after-consuming-poison-family-says-it-was-murder-na-news-c-217-1-sknp1022-142905-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जहर खाने से महिला की मौत, परिजन बोले-हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जहर खाने से महिला की मौत, परिजन बोले-हुई हत्या
विज्ञापन
फोटो-03-नेहा सैनी। फाइल फोटो
हथगाम। सरांय साबा गांव में शनिवार को महिला ने जहर खा लिया। ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने रविवार को दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस ने परिजन को शांत कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले की रियाज कॉलोनी निवासी हरी प्रसाद पांडेय की पुत्री नेहा उर्फ रानी सैनी (22) की शादी एक वर्ष पूर्व सरांय साबा गांव के भुनगापुर चौराहा निवासी शिवम सैनी के साथ हुई थी।
ससुराल पक्ष के अनुसार शुक्रवार रात नेहा और शिवम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नेहा ने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को मायके पक्ष के लोग सरांय साबा पहुंचे और दहेज की मांग पूरी न होने पर नेहा को प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और कार्रवाई की मांग की।
सीओ वीर सिंह और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद नेहा के भाई मोहित ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।