{"_id":"65b4e9c12594e323070acddb","slug":"woman-commits-suicide-in-bishanpur-village-of-noida-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: बिशनपुर गांव में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटकर लगाया फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: बिशनपुर गांव में महिला ने की आत्महत्या, पंखे से लटकर लगाया फांसी का फंदा
Sat, 27 Jan 2024 05:02 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:02 PM IST
सार
शनिवार को नोएडा स्थित बिशनपुर गांव में एक महिला ने कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मृतिका अपने पति और बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नोएडा के बिशनपुरा गांव में रहने वाली एक महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
मूल रूप से मिर्जापुर के रहने वाले बृजेश शर्मा अपनी पत्नी सुधा शर्मा के साथ बिशनपुरा गांव में रह रहे थे। बृजेश नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते हैं। शनिवार सुबह बृजेश अपने काम पर चले गए। इसके बाद उनकी पत्नी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस व बृजेश घर पहुंचे। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में बृजेश ने बताया कि उनकी पत्नी काफी समय से कहीं बाहर घूमने जाने के लिए कह रही थी। प्राथमिक जांच में घरले विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक मृतका के परिजनों की तरफ से पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन