{"_id":"5f4021838ebc3e3ccc5f6b23","slug":"woman-accused-of-holding-wife-and-children-hostage-noida-news-noi5311416134","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर पत्नी और बच्चों को बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर पत्नी और बच्चों को बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-37 निवासी अशोक कुमार ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर बताया है कि उसकी पत्नी और दो बच्चे पिछले 10 दिन से लापता हैं। पीड़ित ने एक महिला पर तीनों को गायब करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। कमिश्नर से परिजनों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
मूलरूप से जालौन के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि चंदना नाम की महिला का उसके आना-जाना था। वह कई बार पीड़ित की पत्नी को साथ लेकर घूमने जाती थी। 11 अगस्त को चंदना ने कहा कि उसकी बड़ी बहन सेक्टर-93 में रहती हैं। वहां जाने की बात कहकर पीड़ित की पत्नी तापसी, 14 साल की बेटी और बेटे को भी साथ ले गई। इसके बाद से पीड़ित की पत्नी और बच्चे नहीं लौटे। महिला भी लापता है। अशोक का आरोप है कि महिला ने ही उनके परिवार को गायब किया है। अब फोन भी नहीं उठा रही है। यह भी आरोप लगाया कि पत्नी और बच्चों को कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस 14 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है, लेकिन अब तक परिजनों का सुराग नहीं लगा सकी है।