फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Woman absconding after stealing newborn from ESIC hospital

Noida News: ईएसआईसी अस्पताल से नवजात को चुराकर महिला फरार

Wed, 24 May 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman absconding after stealing newborn from ESIC hospital
फोटो--
विज्ञापन


ईएसआईसी अस्पताल से नवजात को चुराकर महिला फरार

- सीसीटीवी कैमरे में दिखी आरोपी, पुलिस ने जांच के लिए दो टीम गठित की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित ईएसआईसी अस्पताल से बुधवार सुबह नवजात चोरी हो गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला नवजात को बाहर ले जाती दिख रही है। करीब चौबीस घंटे पहले नवजात को जन्म देने वाली मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने महिला की पहचान के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।
मूलरूप से बिहार निवासी तनवीर फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पत्नी इशरत को प्रसव पीड़ा हुई। उसे ईएसआई अस्पताल लाया गया। सुबह साढ़े सात बजे के करीब महिला ने बेटे का जन्म दिया। प्रसूता को महिला वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहां नवजात के साथ मां और बुआ थीं। तनवीर घर चले गए। रात में नवजात को बुखार और पेट दर्द होने पर उसे चिकित्सक को दिखाया गया। सुबह चार बजे के करीब जब बुआ नवजात को दिखाने चिकित्सक के पास जा रही थी, तभी एक महिला पीछे-पीछे चलने लगी। चिकित्सक को दिखाने के बाद बुआ और मां नवजात के पास सो गईं। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब इशरत की आंख खुली तो नवजात बिस्तर पर नहीं मिला। दोनों ने करीब एक घंटे तक नवजात को अस्पताल परिसर में तलाशा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्चे को वार्ड से बाहर ले जाते हुए दिख रही है। फुटेज में महिला के साथ में आठ से दस साल की बच्ची भी दिख रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर ने नोएडा पुलिस से आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर के मुताबिक मामले में दो टीमें गठित कर दी गई हैं। छानबीन में पता चला है कि महिला ने अस्पताल से नवजात को लेकर निकलने के बाद फोन कॉल किया था। पुलिस कॉल डिटेल निकाल कर महिला और उसके सहयोगियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed