फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Within hours of becoming the state president Rao Narendra was embroiled in controversy facing allegations of corruption

Noida News: प्रदेशाध्यक्ष बनने के कुछ ही घंटे बाद विवादों में घिरे राव नरेंद्र, भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Within hours of becoming the state president Rao Narendra was embroiled in controversy facing allegations of corruption
कैप्टन अजय यादव ने हाईकमान के फैसले पर उठाए सवाल, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने पैसे मांगने की सीडी की जारी
विज्ञापन

राव ने कैप्टन को बड़ा भाई बताते हुए उनकी पोस्ट को पुत्र मोह बताया, इनेलो के आरोपों से किया इन्कार

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/रेवाड़ी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के कुछ ही घंटे बाद राव नरेंद्र सिंह पर घर के अंदर और बाहर दोनों ओर हमले शुरू हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी हाईकमान के फैसले पर सवाल उठा दिया है। पूर्व मंत्री ने राव की बेदाग छवि के दावे पर सवाल उठाए हैं। वहीं, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने एक सीडी जारी करते हुए राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राव नरेंद्र ने अजय यादव को बड़ा भाई बताते हुए उनकी पोस्ट को पुत्र मोह बताया। राव ने इनेलो के वीडियो को फर्जी व एडिटेड करार देते हुए आरोपों से इन्कार किया है।
मंगलवार सुबह होते ही कांग्रेस की आंतरिक कलह सामने आ गई। अजय यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर पार्टी को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत बताई। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी की इच्छा के मुताबिक बेदाग व युवा अध्यक्ष बनाने के उलट फैसला लिया गया है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।
विज्ञापन

इस पर राव नरेंद्र ने कहा कि कैप्टन अजय यादव बड़े भाई और वरिष्ठ नेता हैं। उनका बेटा भी प्रदेशाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल था। कई बार इंसान इधर-उधर बोल जाता है लेकिन पूरा भरोसा है कि कैप्टन अजय यादव सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को एकजुटता के साथ पार्टी नए आयाम तक जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि कैप्टन अजय यादव की पोस्ट संज्ञान में आई है। इसे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जो आदेश या निर्देश होंगे उसके अनुसार फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस हाईकमान के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं कैप्टन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष और राव नरेंद्र को प्रदेशाध्यक्ष बनाने का फैसला राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के वरिष्ठ सदस्यों ने लिया है। दोनों की नियुक्ति के पत्र केसी वेणुगोपाल ने जारी किए हैं। अब अजय यादव किस शीर्ष नेता और नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं, यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है।

हुड्डा से मिलने पहुंचे राव, सुरजेवाला ने भी की मुलाकात
नवनियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंचे। हुड्डा ने नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर हाईकमान का आभार व्यक्त किया। हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस विधायक दल एकजुट होकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे और संघर्षशील विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राव नरेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। हुड्डा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस का वोट बैंक और जनसमर्थन दोनों बढ़े हैं। संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। राव नरेंद्र ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला से भी दिल्ली स्थित उनके आवास पर भेंट की। सुरजेवाला ने उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
----------
इनेलो ने निकाली सीएलयू कांड की सीडी, राव और हुड्डा को घेरा

दावा- हुड्डा सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए राव नरेंद्र ने सीएलयू के बदले में 30 से 50 करोड़ रुपये मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने कांग्रेस के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर एक सीडी जारी की। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में राव नरेंद्र सिंह हैं और सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) के बदले में 30 से 50 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।
रामपाल माजरा ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व के लिए किसी साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति की तलाश नहीं की और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को ही प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल का नेता बना दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में कई जमीन घोटाले हुए। इनमें विधायकों से मोटी रकम लेकर सीएलयू दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि राव नरेंद्र के सीएलयू के बदले रुपये मांगने के मामले की जांच हरियाणा के तत्कालीन लोकायुक्त जस्टिस प्रीतम पाल ने कराई थी और वॉयस सैंपल भी सही पाए गए थे। राव नरेंद्र के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला लंबित है और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। ऐसे में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाना कांग्रेस की मजबूरी को दर्शाता है।

माजरा ने कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई देते हुए तंज कसा कि भाजपा भी यही चाहती थी और इसी कारण एक साल से हुड्डा से सरकारी कोठी खाली नहीं कराई। माजरा ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के पास अगर नेतृत्व के लिए विकल्प की कमी नहीं थी तो कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, अशोक अरोड़ा और कुलदीप शर्मा जैसे नेताओं को भी चुना जा सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पुरानी शराब को नई बोतल में डालकर जनता के सामने रख दिया है। इस दौरान डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed