{"_id":"68c48febfb629423f3092e61","slug":"within-a-year-72-roadways-buses-of-lucknow-have-been-victims-of-accidents-na-news-c-13-1-vns1028-1382265-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सालभर के अंदर लखनऊ की 72 रोडवेज बसें हो चुकी हैं हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सालभर के अंदर लखनऊ की 72 रोडवेज बसें हो चुकी हैं हादसे का शिकार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार काकोरी इलाके में हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस की तस्वीरें।
- फोटो : आर्काइव
लखनऊ। ओवरस्पीडिंग, चालक की लापरवाही, रॉन्ग साइड जैसी वजहों से सालभर के अंदर जिले की 72 रोडवेज बसें हादसे का शिकार हो चुकी हैं। इसमें छोटे-बड़े सभी हादसे शामिल हैं। चार ड्राइवर की गलती पाए जाने पर उसकी संविदा समाप्त की जा चुकी है।
बृहस्पतिवार काकोरी में हरदोई से लखनऊ आ रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जांच के लिए परिवहन विभाग की ओर से डीटीसी की अध्यक्षता में गठित टीम ने बस की गति सामान्य से अधिक होने की बात कही है। ऐसे में बस दुर्घटनाओं को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के बेड़े में एक हजार से अधिक बसें हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसों की जांच-पड़ताल के मामले में वर्कशॉप में अधिकारियों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।
--
ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
काकोरी में हुए रोडवेज बस हादसे में ट्रैक्टर मालिक व ड्राइवर के खिलाफ रोडवेज प्रशासन एफआईआर दर्ज कराएगा। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने इस संबंध में कैसरबाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस में लिखित शिकायत करें। साथ ही सभी चालकों और परिचालकों से सुरक्षित परिचालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
--
12 घायलों को मिली सहायता राशि
रोडवेज बस दुर्घटना में तत्काल सहायता के तौर पर सामान्य घायलों को 10 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।12 यात्रियों को यह मदद दी गई है।
रोडवेज प्रशासन के अनुसार बस हादसे में मृतक के परिजनों को दी जाने वाली मुआवजे की धनराशि 2023 में बढ़ाकर 7.50 लाख की गई है। यात्री के नाबालिग होने पर परिजनों को 3.75 लाख रुपये दिए जाते हैं। गंभीर घायलों को तत्काल सहायता में 25 हजार रुपये और इलाज पर खर्च राशि में अधिकतम 7.50 लाख रुपये भुगतान का नियम है।

बृहस्पतिवार काकोरी इलाके में हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस की तस्वीरें। - फोटो : आर्काइव