{"_id":"690decab08f04ab4800f3107","slug":"with-the-onset-of-mild-cold-the-woolen-clothing-market-has-heated-up-noida-news-c-340-1-del1004-111442-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हल्की ठंड की दस्तक के साथ ऊनी कपड़ों का बाजार गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हल्की ठंड की दस्तक के साथ ऊनी कपड़ों का बाजार गरमाया
विज्ञापन
-करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर बाजारों में हो रही गर्म कपड़ो की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नवंबर के दूसरे हफ्ता शुरू होने के साथ ही हल्की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को अब गर्म कपड़ों की तलाश में बाजारों की ओर रुख करने पर मजबूर कर दिया है। करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, जनपथ, गांधी नगर और कमला नगर जैसे प्रमुख बाजारों में ऊनी कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है।
दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर, शॉल और बच्चों के ऊनी कपड़े बड़ी मात्रा में खरीद रहे हैं। खासकर सप्ताहांत में बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि दुकानदारों को अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ रहा है। जनपथ मार्केट के व्यापारियों ने बताया कि इस बार ठंड थोड़ी देर से आई है, लेकिन जैसे ही तापमान नीचे जाने लगा, बिक्री में तेजी आ गई। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते तक ग्राहकों की संख्या कम थी, लेकिन अब रोजाना 15 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगर ठंड बढ़ी तो दिसंबर तक व्यापार चरम पर रहेगा।
-- -- -- -- -- -- --
ट्रेंडी और हल्के वजन वाले ऊनी जैकेट बने पसंद
सरोजिनी नगर मार्केट एसोसिएशन का कहना है कि बताया कि इस सीजन में युवा ग्राहक ट्रेंडी और हल्के वजन वाले ऊनी जैकेट्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, गांधी नगर के थोक बाजार में स्वेटर और शॉल की सप्लाई में तेजी आई है। व्यापारी उम्मीद कर रहे हैं कि तापमान में और गिरावट आने पर दिल्ली-एनसीआर के खुदरा बाजारों में मांग दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
सरोजिनी व कमला नगर में ज्यादा भीड़
सरोजिनी नगर और कमला नगर में सस्ते दामों और नए डिजाइन के चलते युवाओं की भीड़ सबसे अधिक देखी जा रही है। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं ट्रेंडी हुडी, ओवरसाइज जैकेट और बूट्स की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो नवंबर के मध्य तक ऊनी कपड़ों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
वर्जन-- -
इस बार ठंड थोड़ी देर से शुरू हुई है, लेकिन जैसे ही तापमान नीचे आया, ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। रोजाना बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगर ठंड और बढ़ी तो व्यापार दिसंबर तक चरम पर रहेगा। -
- मोहम्मद हतर, व्यापारी,जनपथ मार्केट
हल्की -हल्की ठंड दस्तक दे चुकी है। इसलिए बाजार में खरीदारी के लिए आया हूं। मुझे नए ट्रेंडिंग आउटफिट की तलाश है।
-- नीरज, ग्राहक, जनपथ मार्केट

वर्जन