{"_id":"62420efc3d5fea038b12e8a2","slug":"with-arvind-sharma-becoming-the-power-minister-the-residents-of-gautam-budh-nagar-got-hope-grnoida-news-noi6398047183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद शर्मा के बिजली मंत्री बनने से गौतमबुद्ध नगर के निवासियों में जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद शर्मा के बिजली मंत्री बनने से गौतमबुद्ध नगर के निवासियों में जगी उम्मीद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा निवासी अरविंद शर्मा को नगर विकास, शहरी रोजगार और ऊर्जा मंत्रालय मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के निवासियों में उम्मीद की किरण जगी है।
अरविंद शर्मा ग्रेटर नोएडा में परी चौक के निकट स्थित एनआरआई सिटी सोसाइटी के निवासी हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद गुजरात सरकार और केंद्र सरकार में उच्च पदों पर रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी नजदीकी रहे। वहीं वर्ष 2021 में उन्होंने नौकरी से वीआरएस ले लिया था।
इसके बाद वह उत्तर प्रदेश से एमएलसी भी चुने गए। अब योगी मंत्रिमंडल में उन्हें कैबिनेट मंत्री चुना गया। सोमवार को सरकार में उन्हें ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। उनके ऊर्जा मंत्री बनने पर अब गौतमबुद्ध नगर के उद्यमियों और आम नागरिकों को उम्मीद जगी है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिजली की कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
उद्यमियों और व्यापारियों की सुनी थी समस्याएं
वर्ष 2021 के सितंबर में एक्सपो मार्ट में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों से अरविंद शर्मा ने मुलाकात की थी। इस दौरान वह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के विशेष प्रतिनिधि बनकर जिले के उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनने आए थे।