{"_id":"6634df8a3659775d860cdab8","slug":"will-give-impetus-to-the-development-of-delhi-under-the-leadership-of-pm-ramveer-noida-news-c-340-1-del1011-47358-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को देंगे गति : रामवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को देंगे गति : रामवीर
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल करने से पहले लाडो सराय चुनाव कार्यालय पर जनसभा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को गति देंगे। मोदी सरकार ने दिल्ली को कई सौगातें दी हैं। इनमें पेरिफेरल रोड, इको पार्क, 6 लेन का नेशनल हाईवे, इंडिया गेट टनल, नेशनल वार मेमोरियल, कर्तव्य मार्ग, नया संसद भवन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। वहीं, केजरीवाल सरकार ने दिल्ली पर दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का कलंक लगा दिया है। वे स्वयं व मंत्री जेल में हैं।
जनसभा के बाद बिधूड़ी ने पृथ्वीराज मार्केट स्थित गोपाल मंदिर में माथा टेका। इसके बाद ढोल और फूलों की बौछारों के बीच चुनाव कार्यालय लाडो सराय से डीएम ऑफिस साकेत तक रोड शो किया। काफिला जब साकेत स्थित डीएम ऑफिस पहुंचा तो यहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री, दिल्ली की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया।
मोदी सरकार ने असंभव कार्य किए पूरे : पुष्कर धामी
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। मोदी 400 से अधिक सांसदों के समर्थन से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। अपने दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने असंभव कार्य किए हैं। उनके कामों में धारा-370 को हटाना, सीएए लागू करना और अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर स्थापित करने सहित दूसरे ऐसे काम थे जिन्हें कभी असंभव कहा जाता था। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार केवल भ्रष्टाचार को छिपाने, परिवार व तुष्टिकरण को बढ़ाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के सभी उम्मीदवार इनसे आगे हैं। उनका किसी से मुकाबला ही नहीं है।