फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Will completely solve the problem of electricity: Dr. Somendra Tomar

बिजली की समस्या का पूरी तरह समाधान करेंगे : डॉ. सोमेंद्र तोमर

Thu, 28 Apr 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Will completely solve the problem of electricity: Dr. Somendra Tomar
ग्रेटर नोएडा में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर का तहसील गेट पर स्वागत करते हुए अध - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। तिलपता गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में बुधवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से बिजली की समस्या दूर हो गई है और लगातार इसमें सुधार किया जा रहा है। जल्द ही गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में बिजली की समस्या का पूरी तरह समाधान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया नोएडा और ग्रेनो में बिजली कटौती की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कानून व्यवस्था बेहतर हो। इसके लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। वहीं, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि क्षेत्र के विकास की जो जिम्मेदारी भाजपा को दी उसे पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता आम आदमी तक पहुंच रहा है। समारोह में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन नागर, सतेंद्र नागर, सतेंद्र शिशौदिया, गजेंद्र मावी, यतेंद्र नागर, मास्टर लज्जाराम भाटी, सुखवीर आर्य, संजय भाटी, बलराज भाटी तिलपता, ओमवीर अवाना आदि समेत क्षेत्र के सैकडों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री से बिजली कंपनी की शिकायत
ग्रेनो में बिजली कटौती के संबंध में पाली, तिलपता और बोड़ाकी गांव के लोगों ने ऊर्जा मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) 15 घंटे भी बिजली नहीं दे रही है, जबकि गांवों में प्रदेश सरकार 20 घंटे से अधिक बिजली दे रही है। इसके अलावा भी कई आरोप कंपनी पर लगाए। ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं के संबंध में कंपनी से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में ऊर्जा मंत्री का स्वागत
नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का बुधवार को पहली बार नोएडा आगमन हुआ। सेक्टर-116 स्थित भाजपा कार्यालय में मंत्री ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल के प्रभारियों, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों की टीम और कार्यकर्ता से मुलाकात की। कार्यालय में महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने उनका स्वागत किया और सभी पदाधिकारियों से मिलवाया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से नोएडा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए धन्यवाद दिया और उनको सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान की बात कही। इस मौके पर जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, हरीशचंद भाटी, योगेेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद शर्मा, रवि यादव, उमेश यादव, पंकज झा, कल्लू सिंह लोकेश कश्यप, लोकेश यादव, एसपी चमोली, अशोक मिश्रा, ओमबीर अवाना, इंद्रजीत जाटव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed