{"_id":"660c1eef995aca126c00af9c","slug":"wife-talked-to-kejriwal-through-video-conferencing-noida-news-c-340-1-del1011-44321-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी की केजरीवाल से हुई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी की केजरीवाल से हुई बात
विज्ञापन
आधे घंटे की बात में घर के अलावा दिल्ली के बारे में जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी और परिवार के एक सदस्य से आधे घंटे तक बातचीत की। परिजनों ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने घर के अलावा दिल्ली के बारे में पूछा। परिवार के लोग केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे।
जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। केजरीवाल का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार-चढ़ाव है।