{"_id":"64f48a3594e2bc19ff081f74","slug":"wife-stabbed-to-death-in-a-quarrel-husband-arrested-noida-news-c-340-1-del1004-23552-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कहासुनी में पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कहासुनी में पत्नी की चाकू मारकर हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
मंगोलपुरी की घटना, राखी की रात महिला को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी में किसी बात पर कहासुनी में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। 31 अगस्त को महिला को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सीमा (38) पति अजीत झा और बेटी के साथ एच ब्लॉक मंगोलपुरी में रहती थी। अजीत कुछ दिन पहले तक पंजाब की एक फैक्टरी में काम करता था। फिलहाल वह बेरोजगार था। 31 अगस्त को पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से सीमा को चाकू मारने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि सीमा बयान देने की स्थिति में नहीं है। जांच करने पर पता चला कि किसी बात को लेकर उसकी पति से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान पति ने रसोई के चाकू से उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति अजीत की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले सीमा मायके से भाइयों को राखी बांधकर घर आई थी। घर आने के बाद उसकी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इस बीच अजीत रसोई से चाकू लाया और पत्नी के पेट में दो वार कर दिए। चाकू लगाने से सीमा वहीं गिर गई। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सीमा की मौत के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई।