फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife murdered for refusing to give money

राजमिस्त्री ने रुपये देने से मना करने पर की पत्नी की हत्या

Sat, 05 Sep 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for refusing to give money
राजमिस्त्री ने रुपये देने से मना करने पर की पत्नी की हत्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में राजमिस्त्री अखिलेश को अदालत ने जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने रुपये देने से मना करने पर पत्नी बिजली की हत्या की थी। बिजली की मां ने उसके सामने ही बेटी की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी को जब पुलिस अदालत में लेकर पहुंची तो आरोपी बोला, मैंने पत्नी को मारा है, मुझे फांसी दे दो।

पुलिस के अनुसार, मूलरूप से फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी अखिलेश ने बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री के औजार बसूली और कन्नी से हमला कर बिजली की हत्या कर दी थी और खुद ही पुलिस को सूचना दी थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह को बिजली की मां सितारा खातून ने बताया कि बिजली ने बृहस्पतिवार सुबह फोन कर जानकारी दी थी कि घर में खर्च के लिए रुपये नहीं है। सितारा मूलरूप से बिहार की रहने वाली है, लेकिन वह ग्रेनो वेस्ट में रह रही है। वह एक अन्य परिचित के साथ डाढा गांव पहुंची और बेटी को तीन हजार रुपये दिए। दामाद अखिलेश बिजली से रुपये की मांग करने लगा तो बेटी ने रुपये छुुपा दिए। इस पर आरोपी ने सास के सामने ही बेटी की हत्या कर दी। इस घटना से सितारा सहम गई और घटनास्थल से चली गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर वह मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मामले में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मां का आरोप है कि अखिलेश ने रुपये न देने पर बिजली की हत्या की।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed