फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife murdered for refusing to drink alcohol, arrested

शराब पीने से मना करने पर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Tue, 22 Jun 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered for refusing to drink alcohol, arrested
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दौनी गांव में निर्माणाधीन साइट पर राजमिस्त्री ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। शराब पीने से मना करने के विवाद में आरोपी पति गंगाराम ने वारदात की थी। उसने सपना (28) के शव पर चादर ओढ़ा दी और डॉक्टर बुलाने के बहाने फरार हो गया। देर शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी राजा अहिरवार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह हल्दौनी गांव में बन रहे पांच मंजिला फ्लैट में राजमिस्त्री का काम कर रहा है। उसने राजमिस्त्री का ही काम करने वाले अपने ममेरे भाई गंगाराम को भी 18 जून को बुला लिया था। गंगाराम परिवार के साथ निर्माणाधीन साइट पर रहकर काम करता था। सोमवार सुबह 8:30 बजे के करीब गंगाराम व पत्नी सपना के बीच झगड़े की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद आवाज बंद हो गई। आसपास के लोगों को लगा कि झगड़ा बंद हो गया।
विज्ञापन

दोपहर 1 बजे तक गंगाराम की पत्नी सपना काम पर नहीं आई। पूछने पर गंगाराम ने बताया कि सपना की तबीयत खराब है। राजा और गंगाराम डॉक्टर को बुलाने के लिए साइट से निकले। राजा का दावा है रास्ते से ही गंगाराम फरार हो गया। वापस आकर उसने देखा कि सपना की मौत हो चुकी थी। उसके सिर व गले पर चोट के निशान थे। आरोपी ने किसी धारदार हथियार से हमला किया था। देर शाम पुलिस ने गंगाराम को कुलेसरा पुस्ते के पास से दबोच लिया। आरोपी ने शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल
राजा ने बताया कि दंपती के तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं। मां की हत्या और पिता के फरार होने के बाद तीनों बेसहारा हो गईं हैं। तीनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

महिला की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दंपती के तीनों बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। - अंकुर अग्रवाल, एडिशन डीसीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed