{"_id":"63b30966384f6b39c92551ff","slug":"wife-attacked-husbands-private-part-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज पत्नी हुई हमलावर: पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज पत्नी हुई हमलावर: पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
Mon, 02 Jan 2023 10:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:12 PM IST
सार
पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-63 कोतवाली क्षेत्र के चोटपुर कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पति से नाराज होकर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। महिला पड़ोस के एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। रविवार को पति ने बात करने से मना किया तो महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किचन में रखे चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला रेखा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने चाकू भी बरामद किया है। सेक्टर-63 थाना प्रभारी अमित मान ने बताया कि मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहनने वाले अगस्त शाह ने रविवार को कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी रेखा एक युवक से बात करती हैं। बात करने से मना करने पर रविवार को पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन