{"_id":"6071de528ebc3ec89c781a09","slug":"wife-and-her-lover-involved-in-husband-s-murder-arrested-noida-news-noi576429833","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या में शामिल पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या में शामिल पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र में युवक की हत्या कर आत्महत्या दर्शाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी सपना और उसके प्रेमी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सपना ने बताया कि पति मुकेश को उसके प्रेम संबंधों का पता चल गया था और वह अक्सर उससे मारपीट करता था। इसलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मुकेश की हत्या कर दी।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह बरौला से सूचना मिली थी कि दातागंज बदायूं निवासी मुकेश ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को चारपाई पर शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी सपना को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने प्रेमी अंकित निवासी बिलारी मुरादाबाद के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अंकित ने भी अपराध स्वीकार कर लिया है।
प्रेमी को हत्या नहीं करने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी
पुलिस ने बताया कि सपना का प्रेमी भी बरौला में उनके घर के पास ही रहता था। बृहस्पतिवार को सपना ने अंकित को धमकी देते हुए कहा था कि वह मुकेश की हत्या कर दे नहीं तो उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसा देगी। इस पर अंकित, मुकेश की हत्या करने के लिए तैयार हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे सपना और अंकित ने मिलकर गला दबाकर मुकेश की हत्या कर दी और शव को चारपाई पर ही छोड़ दिया।