फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Why BJP is saving Kejriwal: Congress

केजरीवाल को क्यों बचा रही भाजपा : कांग्रेस

Thu, 26 Jun 2025 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Why BJP is saving Kejriwal: Congress
नई दिल्ली। कथित अस्पताल घोटाले को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भाजपा और आप को घेरा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज व सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा-17ए के तहत मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक मुख्य सूत्रधार आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

केजरीवाल को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सवाल पूछे कि अगर केजरीवाल इस घोटाले के असली मास्टरमाइंड हैं, तो उनके खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई। सीबीआई की जगह जांच एसीबी को क्यों सौंपी गई। जब कांग्रेस ने इस घोटाले को पहले ही उजागर कर दिया था, तो भाजपा चुप क्यों थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन निजी ठेकेदारों के साथ मिलीभगत हुई, उन्हीं को भाजपा पंजाब में कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल करती रही और बाद में उन्हीं को दिल्ली में ठेके दिए गए। उपराज्यपाल और संबंधित अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि इस मामले को राजनीतिक हथियार न बनने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article