फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   When interrupted by drinking alcohol, the sister was shot dead by four bullets

शराब पीने से टोका तो बहन की चार गोलियां मारकर हत्या

Sun, 13 Mar 2022 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
When interrupted by drinking alcohol, the sister was shot dead by four bullets
बहन की हत्या करने वाला आरोपी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव में किराये पर रहने वाली बड़ी बहन ने शुक्रवार रात शराब पीने से टोका तो भाई ने चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि मूलरूप से हरदोई, शाहाबाद निवासी रुचि (32) रोजा जलालपुर गांव में पति के साथ रहती थी। उसके साथ अविवाहित भाई सूरज रस्तोगी भी रह रहा था। आरोपी बिजली उपकरणों की मरम्मत करता है। सूरज शराब पीने का आदी है। आरोपी रोजाना धुत हालत में घर पहुंचता था। बहन इसका विरोध करती थी। शुक्रवार रात भी सूरज धुत होकर घर लौटा तो रुचि ने उसे शराब पीने से मना किया। इस पर आरोपी भड़क गया और तमंचे से एक के बाद एक चार गोलियां रुचि की छाती में मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। रुचि को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

आरोपी को नहीं है अफसोस
पुलिस के अनुसार, आरोपी को शनिवार को इटैड़ा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अलग-अलग तरह का नशा करता है। पुलिस पूछताछ में वह ये भी नहीं बता पाया कि शुक्रवार को उसने किस-किस पदार्थ का नशा किया था। आरोपी को बहन की हत्या का भी अफसोस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed